27 जून की सुबह हुआ रफूचक्कर
आरोपित ने बड़े शातिराना अंदाज में कुछ दिन होटल में बिताए और 27 जून की सुबह बिना किसी को खबर किए होटल से गायब हो गया। न तो उसने होटल के रिसेप्शन पर चेकआउट की सामान्य प्रक्रिया पूरी की और न ही अपने ठहरने का बकाया बिल चुकाया। जब होटल कर्मचारियों ने उसके कमरे की तलाशी ली, तो कमरा खाली मिला और मेहमान का कहीं पता नहीं था। जांच में सामने आया कि उस पर होटल का 63,755 रुपये का बिल बकाया था। वहीं, होटल द्वारा उसे उपलब्ध कराया गया करीब 1.48 लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी गायब था।
दोनों नंबर बंद
घटना के बाद प्रबंधन ने भीमसेन जान के दोनों मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सभी नंबर बंद आ रहे थे। अंततः, होटल हयात के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह ने तेलीबांधा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। तेलीबांधा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और मेहमान के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह शातिर ठग कहां से आया था और उसका अगला ठिकाना क्या हो सकता है।


