
SSC SSA Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC SSA 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी एसएसए के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान आदि विषयों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कैसे करें घर बैठे स्वयं आवेदन
एसएसए के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट होम होमेपज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
नोट कर लें जरूरी डेट
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 जून, 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट: 16 जुलाई रात 11 बजे तक
हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि: 23 जुलाई, 2026
परीक्षा का आयोजन: अगस्त माह में संभावित

