SBI PO Recruitment : पीओ के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

SBI PO Recruitment 2026 : एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार SBI PO के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत पीओ के कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। पीओ के पदों पर आवेदन करने की लास्ट 08 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई में पीओ के कुल 1500 पदों पर भर्ती जाएगी, जिसमें जनरल उम्मीदवारों के लिए कुल 588 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 144 पद, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 390 पद, एसटी उम्मीदवारों के लिए 144 पद और एससी उम्मीदवारों के लिए 234 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  1. पीओ के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  2. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  3. पीओ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना चाहिए।

कैसे करें पीओ के लिए आवेदन

एसबीआई में पीओ के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!