भटके मानसून को मनाने ‘गधों को खिलाए गुलाब जामुन’; इंद्रदेव को रिझाने के लिए चला अनोखा टोटका

एमपी/भोपाल। राजधानी भोपाल में मानसून की बेरुखी और लगातार बारिश नहीं होने से परेशान लोगों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए अनोखा टोटका अपनाया। शहर में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की कामना की गई।

naidunia_image

मान्यता, टोटके से इंद्रदेव होते हैं खुश

इसी चिंता के बीच लोगों ने गधों को मिठाई खिलाकर मानसून को “मनाने” का प्रयास किया।

आयोजन को देखने जुटी भीड़

इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई। कई लोगों ने इसे परंपरा और आस्था से जुड़ा कदम बताया, जबकि कुछ ने इसे केवल प्रतीकात्मक प्रयास माना। फिलहाल सभी की नजरें आसमान पर टिकी हैं और लोग जल्द अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।भोपाल में शुक्रवार को कुछ लोगों ने पारंपरिक मान्यताओं के तहत गधों को गुलाब जामुन खिलाकर वर्षा की प्रार्थना की। मान्यता है कि ऐसे प्रतीकात्मक उपायों से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। शहर में लंबे समय से अपेक्षित वर्षा नहीं होने के कारण किसान और आमजन चिंतित हैं।

एमपी में औसत से 11% कम हुई बारिश

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश गायब है। लोगों को तीखी धूप एक बार फिर से सताने लगी है। बुधवार को भोपाल में सुबह से ही इतनी तेज धूप निकली, मानो जैसे गर्मी का मौसम हो। उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। राजधानी में तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
पूरे प्रदेश में यह लगातार तीसरा दिन है जब कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। मानसूनी सीजन में पानी न बरसने से औसत वर्षा का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। मंगलवार को जो बारिश का आंकड़ा औसत से 7 प्रतिशत कम था, वह बुधवार को बढ़कर 11 प्रतिशत कम हो गया है, जो चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!