
जॉब डेस्क। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। साउथ इंडियन बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (CA) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 22 जुलाई से स्टार्ट कर दिए गए हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 29 जुलाई 2026 निर्धारित है।
भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने CA उत्तीर्ण किया हो और साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है। उम्र की गणना 30 जून को ध्यान में रखकर की जाएगी।
भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
- फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट recruit.southindianbank.bank.in पर जाएं।
- होम पेज पर Apply Now पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
South Indian Bank PO Recruitment Online Form 2026
सभी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। बैंक की ओर से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
बिना परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती में चयन के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करके ग्रुप डिस्कसन/ या पर्सनल इंटरव्यू बुलाया जायेगा। इसी को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों को चयन होगा।
भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर 1800-425-1809/ 1800-102-9408 या careers@sib.bank.in पर ईमेल के जरिये संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन भी कर सकते हैं।
