रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया है।

यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर 6 भिलाई के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी तेज रफ्तार कार भिलाई सेंट्रल एवेन्यू मार्ग गुंडिचा मंडप के सामने पेड़ से जा टकरा गई।

कार में मिली शराब की बोतले

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परख्च्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों का शव सुपेला मॉर्चुरी में रखा गया है। वही मृतकों के कार से पुलिस ने शराब की बोतले बरामद की है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!