मोटरसाइकिल चोरी का बड़ा खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद…

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। जिले में वाहन चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल ने लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए  दो आरापियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बीते 10 – 07 जनवरी के बीच थाना कोतवाली क्षेत्र के जय स्तंभ चौक, गोल बाजार, भदौरिया चौक, राम नगर बिजली ऑफिस के पास, अम्बेडकर चौक  एवं बजरंगपुर में हुई मोटर सायकलों की चोरी की शिकायतें दर्ज हुई थी। निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली तथा निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं सायबर सेल  की सयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर की सूचना पर जिला कबीरधाम क्षेत्र टीम को रवाना कर आरोपी
वीरू सारथी पिता रामप्रसाद सारथी (31) निवासी सारथी पारा गोपीबंद मोहल्ला वार्ड नं. 03 थाना पंडरिया जिला कबीरधाम व संदीप सत्यवंशी पिता अशोक सत्यवंशी (23) निवासी ग्राम दुल्लापुर रानी सागर थाना कोतवाली जिला कबीरधाम (छ0ग0) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उरोक्त मामलों में चोरी गया मोटर सायकलों की चोरी करना स्वीकार किया गया। जिनके कब्जे से मो0सा0 क्र0  सी.जी. 08 वाय.-1807, सी.जी. 08 वाय.-1286,  सी.जी. 08 ए.पी.-8317, सी.जी. 08 जी.-2194, सी.जी. 04 एन.जी.-1514 एवं थाना बसंतपुर के अप0क्र0 , 292/26, मेे चोरी गया मोटर सायकल सी.जी. 24 जे.-8958 कुल किमती 1.55,000 रूपये बरामद किया गया।

आरोपियों द्वारा मेमोरण्डम कथन में अप0क्र0 59/26, 94/26, 301/26 धारा 303 (2) बीएनएस में चोरी गये मोटर सायकल क्रमांक (1) सी.जी. 08 बी.बी.-3461, (2) सी.जी. 08 एच.-1821, (3) सी.जी. 08 डब्ल्यु.-7625 को चोरी कर ले जाते समय पेट्रोल खत्म होने या खराबी आने से रास्ते में छोड़ देना कर भाग जाना बताये। जिन्हे लावारिस हालत में बरामद कर न्यायालय के आदेश प्रार्थियों को सुपूर्दनामें पर दिया चुका है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 0 4 टी.यू. 5488 बरामद कर जप्त किया गया।आरोंपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। दोनों आरोपी आदतन चोर है, इनके विरूद्व थाना कवर्धा जिला कबीरधाम में चोरी नकबजनी के 06 मामलें दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!