NEET के बाद अब पेट्रोल के लिए लड़ाई होगी, अरविंद केजरीवाल ने किया आंदोलन का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्रीय  शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण (E20) की नीति का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर समाधान निकालने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने शनिवार, 1 अगस्त को दिल्ली में एक टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में वह इथेनॉल मिश्रण से जुड़े सवालों और आम लोगों पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर अपनी बात रखेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “अहंकारी सरकार का जनता के सामने झुकना” बताया और इसके साथ ही पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण (E20) के मुद्दे को भी उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका समाधान करने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, “सभी को बहुत बधाई हो। देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुका दिया। धर्मेंद्र प्रधान जी को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा। अब मेरी प्रधानमंत्री जी से विनती है कि लगे हाथों E20 का भी मामला सॉल्व कर दीजिए। लोग बहुत परेशान हैं। लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं, माइलेज खराब हो रही है। इसलिए प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि इससे पहले कि यह मुद्दा बड़ा बने, आप ही आगे बढ़कर इसका समाधान कर दीजिए।”

अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण (E20) के विरोध में 1 अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों, प्रभावित वाहन मालिकों और आम नागरिकों को एक मंच पर लाया जाएगा, ताकि इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, “इस दिशा में सभी को एक साथ लाने के लिए हम शनिवार को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दिल्ली और आसपास के शहरों के लोग सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच जाएं।” उन्होंने बताया कि दिल्ली से बाहर रहने वाले लोग भी इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इच्छुक लोग दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर संदेश भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं और उन्हें कार्यक्रम से जुड़ने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

E20 मुद्दे पर PM आवास जाने की तैयारी में केजरीवाल

पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण (E20) के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं। जब केजरीवाल से पूछा गया कि क्या वह इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे, तो उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति में सबकुछ शामिल है। उन्होंने कहा, “अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है।” केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने E20 नीति के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की थी, जिस पर अब तक 2 लाख से अधिक लोगों ने चिट्ठियां भेजी हैं। उन्होंने कहा कि इन चिट्ठियों को लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास भी जाएंगे। उन्होंने कहा, “इन्हें लेकर मैं प्रधानमंत्री के घर भी जाऊंगा, लेकिन वह शनिवार के बाद, अगले हफ्ते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!