आज से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध का कर्क राशि में गोचर करियर में लगा सकता है चार चांद!

ग्रहों के राजकुमार बुध आज यानि 5 अगस्त  की शाम 07:58 बजे कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और यहां ये 22 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। कर्क राशि में आकर ये बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष अनुसार बुध का ये गोचर 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा और इस दौरान इन राशि वालों का करियर भी खूब चमकेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष : करियर में बड़ा उछाल आने के संकेत

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। आमदनी में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। करियर में बड़ा उछाल आने के संकेत हैं। बिजनेस भी खूब चमकेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम करने वालों को बंपर मुनाफा हो सकता है।

मिथुन: नई नौकरी मिलने के योग

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस भी खूब चमकेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।

कन्या : नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार 

कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। करियर में शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध काफी मजबूत रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर : करियर में खूब तरक्की मिलेगी

मकर राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर बेहद शुभ रहेगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में बंपर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikpahuna.com  एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!