महिला को फ्रेंडशिप-डे पर मिला मौत का गिफ्ट, हाथ पर गुदा था-‘माय लव इज पॉइजन’

महाराष्ट्र के नागपुर में फ्रेंडशिप डे पर शादी, दोस्ती और गिफ्ट को लेकर हुए विवाद पर एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को नदी में धक्का दे दिया. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू उर्फ आशीष मनपिया को हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, 29 वर्षीय अश्विनी डे की नदी में गिरने से मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शादी और दोस्ती को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था.

महाराष्ट्र के नागपुर से फ्रेंडशिप डे के दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जांच में सामने आया कि अश्विनी डे उर्फ आशी डे ने पहले अपने बॉयफ्रेंड मोनू मनपिया के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं.

महाराष्ट्र के नागपुर के पास कन्हान नदी के पुल पर हुए आशी डे हत्याकांड में ग्रामीण पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा. आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और घटनाक्रम का खुलासा किया जा सके.

कन्हान थाना क्षेत्र के पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 29 साल की अश्विनी सुरेश डे के रूप में हुई है. हत्या के आरोप में उसके दोस्त आशीष मनपिया को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक पर 10 आपराधिक केस दर्ज हैं, वहीं मृतका पर भी दो मामले दर्ज थे.

शुरुआती जांच के मुताबिक, विवाद की वजह दोस्ती, शादी और फ्रेंडशिप डे पर गिफ्ट को लेकर पैदा हुआ मतभेद था. पुलिस का आरोप है बढ़ती हुई बहस के बीच दोनों पुराने रेलवे पुल की ओर पहुंच गए, जहां पर आशीष ने अश्विनी को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया.

मृत लड़की के हाथ पर “माय लव इज पॉइजन” गुदा हुआ था. वह नागपुर में ड्रग्स तस्करी की आरोपी रह चुकी है. इसलिए मामले को ड्रग तस्करी और बिक्री के एंगल से भी देखा जा रहा है. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि विवाद आखिर किस मोड़ पर इतना बढ़ गया कि एक महिला की जान चली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!