NEET परीक्षा में बड़े बदलाव पर SC गंभीर, सुधारों की मांग वाली याचिकाओं पर इस दिन होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा में संरचनात्मक सुधारों की मांग करने वाली दो अहम याचिकाओं—FAIMA (Federation of All India Medical Association) और United Doctors Front (UDF)—पर सुनवाई की। मामले में केंद्र सरकार ने हाल ही में अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर परीक्षा प्रणाली में लागू किए गए सुधारों की जानकारी दी है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर उठी छात्रों की चिंता

सुनवाई के दौरान FAIMA की ओर से पेश वकील तन्वी दुबे ने कहा कि यदि भविष्य में NEET परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (Computer-Based Test – CBT) बनाया जाता है, तो वर्तमान में तैयारी कर रहे लाखों छात्रों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने दलील दी कि परीक्षा पैटर्न में अचानक बदलाव से अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो सकती है और उन्हें पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति जे. नारसिंघा ने कहा कि अदालत इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली में किसी भी संभावित बदलाव और उससे छात्रों पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई की जाएगी।

19 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को तय की है। इस दौरान केंद्र सरकार के हलफनामे, NTA द्वारा किए गए सुधारों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!