Navpancham Rajyog: सूर्य-शनि का नवपंचम योग से इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ….

navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके बीच बनने वाले कोणों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक,आज यानि 7 अगस्त को सूर्य और शनि एक-दूसरे से लगभग 120 डिग्री के कोण पर रहेंगे। इस स्थिति से त्रि-एकादश या नवपंचम योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ और भाग्य को उन्नत करने वाला माना जाता है। सामान्यतः सूर्य और शनि के बीच विरोध का संबंध माना जाता है, लेकिन जब ये दोनों ग्रह इस विशेष कोण में आते हैं, तो इनके नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं और यह योग सफलता, सम्मान और आर्थिक समृद्धि प्रदान करने वाला बन जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

मेष 
इस योग का प्रभाव मेष राशि वालों के करियर और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या मनचाही जगह पर स्थानांतरण मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

सिंह 
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए शनि के साथ बना यह विशेष संबंध आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला 
तुला राशि के लिए यह योग आय के नए रास्ते खोल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश के लिहाज से यह समय अनुकूल माना जा सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

धनु 
धनु राशि वालों के लिए यह योग आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि कर सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाने के प्रयास भी सफल हो सकते हैं।

नवपंचम योग से लाभ पाने के उपाय
  • प्रतिदिन सुबह तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • जरूरतमंद लोगों को काले चने या उड़द दाल का दान करें।

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए dainikpahuna उत्तरदायी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!