PM Modi In IIT Delhi 57th Convocation: पीएम नरेंद्र मोदी 8 अगस्त को आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया। दीक्षांत समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इनमें पीएचडी कर रहे 587 स्टूडेंट भी शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं (जेन-जी-Gen-Z) को विकसित भारत के लिए ‘नमो मंंत्र’ दिया। IIT Students को जिंदगी में सफलता का मंत्र देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि IIT की परीक्षा में सेलेब्स होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सबकुछ आउट ऑफ सेलेब्स होता है।
3000 से ज्यादा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने जीवन का बहुत यादगार पल जी रहे हैं। आपके साथ ये अनुभव शेयर करना मेरे लिए भी बहुत खास है। पिछली बार जब मैं वर्चुअल माध्यम से जुड़ा था, क्योंकि वो कोविड का दौर था। आज आपसे सामने से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा- मैंने IIT के कई पूर्व छात्रों की सफलता देखी है। उन्होंने ऐसी समस्याओं को पहचाना, जिन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। इसलिए हमेशा सीखते रहें, सिर्फ सवाल न पूछें और उनके समाधान खोजें। उन्होंने कहा-हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। आपकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाना है। अगले 30 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा- पीएम मोदी ने कहा आज आप फिर से कुछ चीजों को दोहराएंगे, किसी अड्डे पर बैठना, हॉस्टल के दिन जैसे बहुत कुछ। जब-जब बदलाव का दौर आता है तब-तब चुनौतियां भी आती हैं लेकिन इन सबके बीच मेरी बात याद रखिए, जो सीखेगा वो जीतेगा. क्या आपने यहां से सिर्फ एग्जाम पास किया या डिग्रियां लीं? लेकिन ये सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आप कठिन समस्याओं का समाधान करना जानते हैं. यहां की पढ़ाई भी आसान नहीं थी, ये डिग्री आपको एक दिन में नहीं मिली, बल्कि मिड सेमेस्टर, प्रोजेक्ट्स जैसे छोटे-छोटे कदमों ने आपको यहां पहुंचाया है।

बदलती दुनिया में सीखते रहना जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया, तकनीक और इंडस्ट्री तेजी से बदल रही हैं। अगले 20-30 साल कैसे होंगे, यह कोई नहीं जानता। ऐसे समय में वही आगे बढ़ेगा जो लगातार सीखता रहेगा और नई चुनौतियों के समाधान खोजेगा। यही सीख आईआईटी की सबसे बड़ी देन है और आपकी डिग्री इसका प्रमाण है।

