
जॉब डेस्क। रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए RRB JE Recruitment 2026 14 अगस्त से शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिये RRB Junior Engineer के कुल 3993 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में अगर आपके पास भी पद से संबंधित पात्रता है, तो आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर है।
भर्ती से संबंधित जरूरी तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट: 14 अगस्त, 2026
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट: 13 सितंबर, 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट: 15 सितंबर, 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 16 से 25 सितंबर, 2026
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी-1 में उम्मीदवारों से गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। सीबीटी-1 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी और एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीटी-2 की परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
