मारवाड़ी स्टाइल तीखी और चटपटी कढ़ी, एक बार बना ली तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे! नोट करें सीक्रेट रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क। मारवाड़ की कढ़ी एक डिश नहीं, राजस्थान के पारंपरिक खाने की शान है। दही, मट्ठा, और कुछ खास मसालों के साथ बनने वाली यह कढ़ी इतनी चटपटी बनती है कि इसका स्वाद तो आप कभी नहीं भूलने वाले। ऐसे में अगर आप सादी कढ़ी को स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो क्यों न मारवाड़ी स्टाइल कढ़ी बनाई जाए।

मारवाड़ी स्टाइल कढ़ी रेसिपी

राजस्थान के मारवाड़ इलाके में कढ़ी को बिना प्याज-लहसुन के बनाया जाता है। वहीं, यह पतली, तीखी और मसालेदार होती है कि इसे बार-बार बनाने का मन करेगा। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी:

सामग्री

  • 1 कप बेसन

  • 1 कप दही

  • 1 कप मट्ठा

  • 1 चम्मच हल्दी

  • 1/2 चम्मच हींग

  • 1 चम्मच राई

  • 1 इंच अदरक

  • 1 चम्मच जीरा

  • 1 चम्मच पुदीना पाउडर

  • 2 तेज पत्ते

  • 4 लौंग

  • 4 साबुत लाल मिर्च

  • 3-4 काली मिर्च

  • 2 टुकड़ा दालचीनी

  • 1 चम्मच मेथी पाउडर

  • 8-10 कढ़ी पत्ता

  • 2 चम्मच देसी घी

  • स्वादानुसार नमक

  • जरूरत अनुसार पानी

विधि

  1. कढ़ी बनाने के लिए दही और मट्ठा को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

  2. फिर इसमें 1 कप बेसन और 1 चम्मच हल्दी भी मिलाएं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी में  मिलाना है।

  3. ध्यान रहे कि घोल को अच्छे से फेंट लेना है ताकि उसमें गांठ न रह जाए।

  4. मिश्रण को अलग रख गैस पर भारी तले की कड़ाही रखें और उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें।

  5. घी गर्म हो जाए तो उसमें 1 चम्मच जीरा, 2 तेज पत्ते, 2 टुकड़ा दालचीनी, 4 लौंग, 3-4 काली मिर्च भून लें।

  6. इसमें 1 इंच अदरक के साथ ही 1 चम्मच धनिया पाउडर और 1 चम्मच पुदीना पाउडर डालकर थोड़ी देर मसाला पकने दें।

  7. अब तैयार किया गया बेसन और मट्ठा का घोल कड़ाही में डालना है।

  8. इसे घोल को तेज आंच पर उबालना है। साथ ही, चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहना है ताकि घोल फटे नहीं।

  9. जब कढ़ी खदकने लगे यानी कड़ाही से ऊपर आने लगे तो गई धीमी कर दें। इसे कम से कम 20-25 मिनट तक पकने देना है।

  10. इस स्टेप में कढ़ी में तड़का लगाने की तैयारी करनी है।

  11. एक छोटे से पैन में घी गर्म कर 1 चम्मच राई, 4 साबुत लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का तैयार करें।

  12. इससे कढ़ी में छौंका लगाकर कढ़ी ढक दें।

  13. आपकी मारवाड़ी स्टाइल कढ़ी तैयार है।

error: Content is protected !!