Bank Security Guard Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Bank Security Guard Job 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से स्टार्ट कर दिए गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद फॉर्म प्रिंटआउट निकालने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2026 निर्धारित है।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

  1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का एक्स-सर्विसमैन या एक्स-अग्निवीर (Ex-Servicemen/ Ex-Agniveers- Army/ Navy/ Air force) होना जरूरी है।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए।
  3. एक्स सर्विसमैन जो इस भर्ती में आवेदन करेंगे उनको 26 साल से ऊपर जयंती सर्विस की है और उसके ऊपर 3 साल की छूट मिलेगी। हालांकि, अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा न हो।
  4. इसी प्रकार एक्स-अग्निवीर को 21 साल के ऊपर जितनी नौकरी की है और उसके ऊपर 3 साल की छूट दी गई है
  5. अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। लेकिन, ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष परीक्षा पास न की हो।
  6. उम्मीदवार को तमिल भाषा बोलना, पढ़ना और लिखना आना चाहिए।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/iobsgaug26/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
  • इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना है।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन-चरणों ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट (ऑनलाइन), लोकल लैंग्वेज टेस्ट (तमिल) और फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होंगे होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!