टेक्नोलॉजी डेस्क। रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi 17C 5G के नाम से पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने Redmi 17 4G और Redmi 17 5G डिवाइस लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को फिलहाल सिंगापुर के मार्केट में पेश किया है। फोन को बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ बजट सेगमेंट में उतारा है। हालांकि, भारत समेत अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। इसकी नॉर्मल ब्राइटनेस 660 निट्स और HBM मोड में 810 निट्स तक जा सकती है। आंखों की सेफ्टी के लिए इसमें DC Dimming और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
परफॉर्मेंस के लिए रेडमी फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। फोन में मेमोरी एक्सपेंशन के जरिए RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi 17C 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में एक सेकेंडरी लेंस भी मौजूद है। फोन के कैमरा में HDR, नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p पर 30fps तक की जा सकती है।
सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ भी HDR, पोर्ट्रेट और नाइट मोड के साथ सॉफ्ट-लाइट रिंग मिल रही है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि बॉक्स में कंपनी 15W का चार्जर दे रही है।
Redmi 17C 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो सिंगापुर में Redmi 17C 5G की शुरुआती कीमत S$279 रखी गई है, जो भारतीय कीमत के हिसाब से करीब 19 हजार रुपये बैठती है। डिवाइस को आप Black, Brown और Purple कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Brown वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश मिल रही है। Xiaomi ने अभी तक फोन के दूसरे मार्केट, इन्क्लूडिंग भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

