सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, हाईकोर्ट का आदेश

Bombay High Court On Disha Salian Death Case: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट से फिर से FIR दर्ज करने का आदेश भी दिया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताते हुए मामले में FIR दर्ज करने और CBI से जांच कराने की मांग की थी। इस पर हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।

इससे पहले 28 अगस्त को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब HC ने केस दर्ज कर आगे की जांच करने का आदेश दिया है। मुंबई क्षेत्र के वरिष्ठ CBI अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी मिलेगी।

कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नियुक्त किया गया जांच अधिकारी मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच करेगा। खास तौर पर इस बात की पड़ताल की जाएगी कि याचिकाकर्ता की बेटी ने किन परिस्थितियों में अपनी जान गंवाई। जांच सिर्फ किसी एक पहलू तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन सभी परिस्थितियों और घटनाक्रमों को जांच के दायरे में लिया जाएगा, जो दिशा सालियान की मौत से जुड़े हैं। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता का बयान दर्ज किया जाए। इसके बाद मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और जांच अधिकारी उपलब्ध तथ्यों एवं बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच करेंगे।

बलात्कार के बाद हत्या का आरोप

दरअसल दिशा सालियान ने पिता सतीश सालियान ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई थी। इसी आधार पर उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए और एक निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो। उन्होंने जांच के लिए CBI की मांग की थी।

क्या है दिशा सालियान मौत मामला

8 जून 2020 को दिशा सालियान की मुंबई के मालाड स्थित दोस्त के 14वीं मंजिल के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी। प्राथमिक जांच, फ्लैट में मौजूद दोस्त और दिशा के मंगेतर के बयान के बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की थी। ये मामला तब तूल पकड़ा जब 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। सोशल मीडिया पर इन दोनों घटनाओं को जोड़कर देखा गया और अलग-अलग थ्योरी और कहानियां घूमने लगीं। दिशा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कुछ समय तक काम किया था। मुंबई पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद उनकी मौत को आत्महत्या बताया था। दिशा की मौत के लगभग 5 साल बाद मार्च 2025 में पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई थी। उन्होंने मामले की नए सिरे से जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!