दार्जिलिंग की वादियों से सुंदरबन के मैंग्रोव तक, पश्चिम बंगाल में बहुत कुछ है खास, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

ट्रेवल डेस्टिनेशन। भारत के पूर्व में बसा पश्चिम बंगाल का नाम लेते ही दिमाग में सबसे पहले दुर्गा पूजा की तस्वीर आती है, लेकिन यहां और भी काफी कुछ है। दुर्गा पूजा बंगाल की संस्कृति का अहम हिस्सा है, लेकिन यहां और भी काफी कुछ है, जो इस राज्य को खास बनाता है। आइए जानें पश्चिम बंगाल से जुड़ी कुछ खास बातें।

पश्चिम बंगाल की खूबसूरती

पश्चिम बंगाल में आपको पहाड़ भी मिलेंगे और समुद्री तट भी। यहां का मशहूर हिल स्टेशन दार्जलिंग अपने चाय के बागानों के लिए मशहूर है। यहां से हिमालय की चोटियों का नजारा और टॉय ट्रेन की राइड इस जगह को और खूबसूरत बना देते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल सुंदरबन भी यही है, जो रॉयल बंगाल टाइगर्स का घर है। इन जगंलों में और भी कई वन्यजीव रहते हैं और ये जंगल कई लोगों की आजीविका का भी जरिया है। इसके अलावा, दीघा और मंदारमणि तट से बंगाल की खारी का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है। विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज, बेलूर मठ और दक्षिणेश्वरी काली मंदिर यहां की मशहूर जगहें हैं, जहां पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

बंगाल की संस्कृति

पश्चिम बंगाल की संस्कृति साहित्य, संगीत और कला में रची-बसी है। ये रवींद्रनाथ टैगोर, काजी नजरुल इस्लाम, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसी महान हस्तियों की जन्मभूमि रही है। यहां का रवींद्र संगीत और बाउल संगीत दिल छू लेने वाला है।

दुर्गा पूजा यहां के सबसे खास और बड़े त्योहारों में से एक है। इस दौरान पूरा बंगाल भव्य पंडालों और रोशनी से जगमगा उठता है, जिसमें मां दुर्गा की विशाल मूर्तियां स्थापित होती हैं। बंगाल के दुर्गा पूजा के उल्लास को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इसे आप वहां जाकर ही एक्सपीरिएंस कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल की हस्तकला

बंगाल की हस्तकला में टेराकोटा कला की खास जगह है। टेराकोटा से बनी मूर्तियां और चीजों के लिए बंगाल दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा, जामदानी, काथा स्टिच, बालूचरी और तांत साड़ियों की बुनाई के लिए भी ये राज्य मशहूर है। पुराने कपड़ों पर रेशमी धागों से की जाने वाली काथा कढ़ाई भी काफी मशहूर है। इसके अलावा, छऊ नृत्य में इस्तेमाल होने वाले मुखौटे भी यहां भी की हस्तकला का हिस्सा हैं।

बंगाल का खान-पान

बंगाल का खान-पान लाजवाब होता है। यहां के खाने में सरसों के तेल और पांच फोड़न का खास इस्तेमाल होता है। चावल और मछली यहां के स्टेपल फूड्स हैं। सरसों के पेस्ट में बनी इलिश मछली यहां का सबसे मशहूर व्यंजन है। इसके अलावा, यहां की वेजिटेरियन डिशेज भी बनती हैं, जो काफी लजीज होती हैं, जैसे- बेगुन भांजा, आलू पोश्तो आदि। मीठे की बात करें, तो रसगुल्ला, संदेश, मिष्टी दोई और चमचम यहां की पहचान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!