Canara Bank : अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Canara Bank Apprentice 2026: केनरा बैंक अप्रेंटिसशिप के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार केनरा बैंक में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकेंगे। अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 तक अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

कौन कर सकते हैं अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
  • एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

इतना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह माह 16,650 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 500 रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!