IND vs PAK: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, भारत ने 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल

डिजिटल डेस्क। भारत ने शनिवार को पाकिस्तानी टीम को हराकर एशियन गेम्स-2026 फाइनल को अपने नाम कर लिया। 19 रनों से मिली इस जीत के बाद भारत ने गोल्ड मेडल अपने पास ही रखा है, जो पिछले खेलों में जीता था।

भारतीय बल्लेबाजी के सामने बेबस पाक
भारत की अक्रामक बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। ओपनर अभिषेक शर्मा और मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दमदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और फैंस का जमकर मनोरंजन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 211 रन लगा दिए।
अभिषेक और तिलक की फिफ्टी
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी। भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के जल्दी आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बार फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया।
नवाज ने दिखाया बल्ले से दम
वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन ठोक दिए। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने भी वर्मा का भरपूर साथ दिया और 15 गेंदों में 27 रन बना दिए। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र खिलाड़ी हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा बड़े स्कोर के सामने पाक खिलाड़ी बेबस नजर आए।
नवाज ने अपनी पारी के दौरान 51 गेंदों पर 96 रन बनाए और उनके बल्ले से पांच चौके और सात छक्के निकले। लेकिन उनकी संघर्षपू्र्ण पारी भारत के बड़े स्कोर के सामने पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी और वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।
भारत ने जीता 19वां गोल्ड
इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था। अब मेंस टीम ने भी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं। यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!