डीआरडीओं में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और उम्र सहित परी डिटेल यहां करें चेक

DRDO RCI Apprentice 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन DRDO के अंतर्गत अनुसंधान केंद्र इमारत RCI में ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड उत्तीर्ण उम्मीदवारों से अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार डीआरडीओ में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिये कुल 195 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कुल 50 पद, टेक्नीशियन के लिए कुल 30 पद और ट्रेड उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कुल 115 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • अप्रेंटिसशिप के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने स्नातक, डिप्लोमा या आईटीआई में 70 प्रतिशत या 7.5 या इससे अधिक सीजीपीए प्राप्त किया हो।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक पूरा किया होना चाहिए।
  • तकनीकी अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने आईटीआई किया होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन पिछली कक्षा में प्राप्त अंक, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं का प्रमाण-पत्र, पिछली कक्षा प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

कहां करें रजिस्ट्रेशन

ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जो इस प्रकार है।

  • ग्रेजुएट और डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए apprenticeshipindia.gov.in आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!