स्मार्ट मीटर का विरोध, कांग्रेस ने ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के लगाए स्टिकर…

तखतपुर। नगर पालिका परिषद तखतपुर क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर इन दिनों राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गए हैं। स्मार्ट मीटरों पर ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ लिखे स्टिकर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इन स्टिकरों पर नगर पालिका परिषद तखतपुर के नाम का भी उल्लेख किया गया है।

नगर पालिका तखतपुर में कांग्रेस की सरकार है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों पर ये स्टिकर लगाए हैं। कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता स्मार्ट मीटरों का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों से स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बिल के नाम पर वसूली की जा रही है।

इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, भाजपा पार्षद दल ने इस मामले को लेकर आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। ज्ञापन के जरिए स्मार्ट मीटर लगाने और उस पर लगाए गए आरोपों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!