नई दिल्ली। RBI MPC की बैठक का फैसला आज आना था, जो आ चुका है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को लेकर अपना फैसला सुना दिया है।
संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। RBI ने रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है।
RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी, यानी MPC की बैठक पिछले तीन दिनों से चल रही थी। 5 अक्टूबर से शुरू हुई यह बैठक आज 7 अक्टूबर को खत्म हुई, जिसमें रेपो रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि रेपो रेट बढ़ने से आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा।
रेपो रेट से लोन पर क्या असर होता है?
यदि आपने 20 साल की अवधि के लिए 20 लाख रुपये का होम लोन 8.75% की ब्याज दर पर लिया है, तो आपकी मंथली ईएमआई ₹17,674 हो जाएगी। लेकिन अगर आपकी ब्याज दर 0.25% बढ़ गई और ब्याज दर 9% हो गई, तो ऐसे में आपकी नई ईएमआई ₹17,995 हो जाएगी। आपको हर महीने ₹321 ज्यादा देने होंगे, और 20 सालों में आपको कुल ₹76,874 का अतिरिक्त ब्याज चुकाना पड़ेगा।
अगर आपका लोन 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का है, तो 8.75% ब्याज दर पर आपकी ईएमआई ₹26,511 है। ब्याज दर 9% होने पर ईएमआई बढ़कर ₹26,992 हो जाएगी। यानी हर महीने आपकी जेब पर ₹481 का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और आपको 20 सालों में कुल ₹1,15,310 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

