
NTA Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट नोटिफिकेशन पब्लिश होने के 15 दिनों तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी युवा इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे 21 अक्टूबर 2026 या उससे पहले E-Mail के जरिये किया जा सकता है।
आवेदन का तरीका
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। अब इसे पूर्ण रूप से भरकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके मेल recruitment@nta.ac.in पर भेज दें। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में “Application for the Post of Librarian, NTA” अवश्य लिखें।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस/ लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त की हो।
- केंद्र/राज्य सरकार, PSU या स्वायत्त निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, या इसके समकक्ष पद पर काम किया हो।
- इसके साथ लाइब्रेरी मैनेजमेंट में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
- अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 62 साल निर्धारित है।
अन्य स्किल्स
- लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर में दक्षता।
- डिजिटल डेटाबेस और कंप्यूटर सिस्टम को मैनेज करने का अनुभव।
- ऑटोमेटेड कैटलॉगिंग सिस्टम की अच्छी जानकारी।
- बेहतरीन ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स।
- मल्टी टास्किंग की आदत होनी चाहिए।
- अंग्रेजी और हिंदी का कामकाजी ज्ञान।
NTA Librarian recruitment 2026: नोटिस एवं ऑफलाइन आवेदन पत्र
चयन प्रक्रिया
नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनकी योग्यता, अनुभव और पद के लिए उपयुक्तता के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा गठित चयन समिति के सामने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। NTA के पास शॉर्टलिस्टिंग के लिए उपयुक्त मानदंड तय करने और साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने का अधिकार सुरक्षित है। चयन समिति का निर्णय अंतिम माना जायेगा।
आपको बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है और कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 साल के लिए है। परफॉर्मेंस के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
