PM Kisan 24th Installment Date: अक्टूबर में कब आएगा PM Kisan का पैसा? चेक करें लिस्ट में अपना नाम

बिजनेस डेस्क। पीएम किसान का इंतजार कर रहे किसानों को क्या अब इंतजार करना छोड़ देना चाहिए? क्या अब अक्टूबर में पैसा नहीं आएगा? ऐसे कई सवाल हैं जो उठ रहे हैं, आइए आपको बताते हैं। पीएम किसान की 24वीं किस्त का काफी दिनों से किसान इंतजार कर रहे हैं। इसकी हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हो जाती है। अभी तक 23वीं किस्त जारी हो चुकी है।

बता दें कि 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई थी। इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने इसी अक्टूबर में पूरे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है।

दिवाली से पहले जारी हो सकती है

माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही 24वीं किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर सकती है और 24वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर 24वीं किस्त की कोई जानकारी नहीं है।

ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त अभी तक जारी नहीं हुई है। लेकिन अगर जारी होने के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो आप ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं कि क्यों आपका पैसा अटक गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!