एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से जुड़े मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये तीन लोगों टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से फरार हुए थे। यह भी जानकारी मिली है कि फरार आरोपियों में से एक महाराष्ट्र का जबकि 2 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। फिलहाल मुंबई से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई कोर्ट रेलवे स्टेशन पर की गई है।
खबर पर अपडेट जारी है….

