
NWR RRC Apprentice 2026: अगर आप भी रेलवे में प्रशिक्षण करना चाहते हैं, तो नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने आपके लिए अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक NWR RRC Apprentice 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 नवंबर, 2026 निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड की जांच कर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
अप्रेंटिसशिप के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
जयपुर रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन रिजर्व कैटेगरी के युवाओं को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी। जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग कैटेगरी के युवाओं को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
युवाओं ने मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं या 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य
अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के दौरान युवाओं को ऑनलाइन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के युवाओं को 100 रुपये ऑनलाइन फीस के रूप में जमा करना होगा। जबकि एससी एवं एसटी और दिव्वांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऐसे करें खुद अप्लाई
उम्मीदवार घर बैठे अप्रेंटिसशिप के लिए खुद अप्लाई कर सकते हैं। यहां आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcjaipur.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ONLINE applications सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दरज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो और मार्कशीट आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
