Meta Fined 25 Billion Dollars For User Private Data Sharing: Facebook और Instagram के करोड़ों यूजर्स का Personal Data लीक होने के मामले में फेसबुक और इंस्टाग्राम की रेंट कंपनी Meta को 25 अरब डॉलर का जुर्माना लगा है। मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कंपनी मेटा यूजर्स के Personal Data के साथ खिलवाड़ करने और बिना इजाजत जानकारी इस्तेमाल करने के मामले में सेटलमेंट करने का फैसला किया है। इसके तहत कंपनी को 25 अरब डॉलर जुर्माना भरना पड़ रहा है।
यह जुर्माना टेक की दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेसी फाइन में से एक माना जा रहा हैष Phone चलाने वाले करोड़ों लोगों को अंदाजा भी नहीं होता कि Background में हमारे Data के साथ क्या खेल चल रहा है। इसी मनमानी पर लगाम लगाने के लिए रेगुलेटर्स ने यह सख्त कदम उठाया है। इससे Mark Zuckerberg की कंपनी को तगड़ा नुकसान होने जा रहा है।
दरअसल यह पूरा मामला आज का नहीं है। इसके तार पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं। Meta पर बार-बार यह आरोप लगते रहे हैं कि कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स के Personal Data को थर्ड पार्टी Apps और Advertizers के साथ बिना किसी ठोस Security के शेयर करती है। लोग जब Facebook या Instagram पर अपनी Location, Likes, Photo या Personal Chat करते हैं. तो कंपनी के एल्गोरिदम उस Data को ट्रैक करके पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा फेशियल रिकग्निशन यानी चेहरे की पहचान करने वाले डेटा को भी बिना यूजर्स की परमिशन के स्टोर करने का बड़ा मुद्दा सामने आया था। जब इस बात का खुलासा हुआ तो दुनिया भर के यूजर्स और प्राइवेसी एक्टिविस्ट्स ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और कोर्ट में केस दर्ज कर दिया।
कोर्ट के बाहर क्यों किया इतना बड़ा समझौता?
दरअसल अगर यह ट्रायल और लंबा खिंचता तो कंपनी के कई और अंदरूनी राज पब्लिक के सामने आ सकते थे। इससे Meta की बची-खुची इमेज भी खराब हो जाती. इसके अलावा कंपनी के टॉप अधिकारियों और खुद Mark Zuckerburg को कोर्ट में सवालों के जवाब देने पड़ते। हालांकि Meta ने इस सेटलमेंट के दौरान सीधे तौर पर अपनी गलती कबूल नहीं की है. बल्कि इसे सिर्फ अपने यूजर्स और बिजनेस के हित में लिया गया एक प्रैक्टिकल फैसला बताया है। .

