बंगाल टाइगर से लेकर एक सींग वाले गैंडे तक: नेचर लवर्स को जरूर करना चाहिए इन नेशनल पार्क का सफर

ट्रेवल डेस्टिनेशन। भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं, जो वन्यजीवों के देखने का शौक रखते हैं, तो भारत के जंगलों की सैर आपके लिए काफी खास अनुभव हो सकता है।

घने जंगलों, घर के मैदानों, नदियों और रोमांच से भरे सफारी के कारण कई नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए जानें भारत के कुछ ऐसे नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी के बारे में, जो आपके ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। ये जगह नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। हिमालय की तलहटी में बसा ये नेशनल पार्क बंगाल टाइगर्स और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।यहां के घने जंगलों में घूमना एक ऐसा एक्सपीरिएंस है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बाघों के अलावा, हाथी, तेंदुए और कई प्रजातियों के पक्षी यहां पाए जाते हैं।

Jim Corbett National park (1)

(Picture Courtesy: Freepik)

काजीरंगा नेशनल पार्क

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर फैला काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। ये नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों का सबसे बड़ा प्राकृतिक आवास है। यहां गैंडों के अलावा, जंगली भैंसे, दलदली हिरण और बाघ भी देखने को मिलते हैं। इस नेशनल पार्क के ऊंचे घास के मैदान, दलदली इलाके और जंगल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

Kaziranga National park

(Picture Courtesy: Freepik)

गिर नेशनल पार्क

गुजरात में स्थित गिर नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी एशियाई शेरों का इकलौता प्राकृतिक आवास है। ड्राई डिसेडुअस जंगलों से घिरे इस नेशनल पार्क में आप आसानी से एशियाई शेरों को देख सकते हैं। शेरों के अलावा, यहां लेपर्ड, चित्तीदार हिरण और पक्षियों की 300 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

सुंदरबन नेशनल पार्क

गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों के डेल्टा पर स्थित सुंदरबन नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव फॉरेस्ट है। ये जंगल रॉयल बंगाल टाइगर्स और मैंग्रोव जंगलों के लिए मशहूर है। यहां बोट सफारी के जरिए नदियों और घने मैंग्रोव जंगलों का नजारा देख सकते हैं।

Sundarbans National park

(Picture Courtesy: Freepik)

रणथंभौर नेशनल पार्क

राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क वन्यजीवों के साथ-साथ इतिहास प्रेमियों के लिए भी खास है। अरावली और विंध्य पर्वतों के बीच बसा ये पार्क कभी राजा-महाराजाओं का शिकारगाह हुआ करता था। जंगलों के बीच बसा ऐतिहासिक रणथंभौर किला इस नेशनल पार्क का सबसे मुख्य आकर्षण है। यहां दिन के समय आसानी से बाघों को देखा जा सकता है।

Ranthambore National park (1)

(Picture Courtesy: Freepik)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!