अरुणाचल प्रदेश में 40-50km अंदर चीनी सैनिक घुसे! कांग्रेस के दावे पर भारतीय सेना ने कहा- दावे वाला वीडियो फर्जी

2023 के प्रेस कॉन्फ्रेंस से छेड़छाड़

Arunachal Pradesh: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने भारत-चीन सीमा (LAC) वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बाद से कांग्रेस लगातर अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ (Chinese incursion in Arunachal) करने और जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रही है। अब एक वायरल वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में 40-50km अंदर चीनी सैनिकों के घुसने का दावा किया। कांग्रेस के दावे पर भारतीय सेना (Indian Army) का बयान आ गया है। भारतीय सेना ने कहा कि वीडियो फर्जी है। साथ ही 2023 के प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी छेड़छाड़ की गई है।

दरअसल अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम (Bosiram Siram) ने दावा किया है कि अपर सुबनसिरी जिले में चीन के सैनिक भारतीय सीमा के 40-50 किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सैनिकों की गतिविधियों से स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम के दावे पर रतीय सेना ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को फर्जी बताया है। सेना के मुताबिक, वीडियो में अरुणाचल प्रदेश में चीनी कब्जे और भारतीय सैनिकों को जरूरी सामान नहीं मिलने से जुड़े बयान गलत तरीके से जोड़े गए हैं। सेना ने कहा कि वीडियो अक्टूबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से छेड़छाड़ करके बनाया गया है।

सिरम के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया

दरअसल बोसिराम सिरम के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने 26 से 29 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था। इसमें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री तांगा बयालिंग और अपर सुबनसिरी के सांसद जारोडुम क्री भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने ईटानगर से नाचो होते हुए लाइमकिंग और तक्षिंग तक जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। की। सिरम ने दौरे के बाद कहा कि सीमा पर चीनी सैनिकों की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए।

चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर पाएगाः अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री

वहीं अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर पाएगा और अतिक्रमण की खबरें अफवाह हैं।अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश को भारत का आखिरी राज्य कहा जाता था, लेकिन अब यह देश का पहला राज्य है। जो गांव देश का अंतिम गांव था वो अब देश का पहला गांव बन गया है। सीमा पर सेना के जवानों के साथ अरुणाचल प्रदेश की जनता चट्टान की तरह खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!