रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 9 विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. सभी 10 मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा. इस हड़ताल में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाली नियमित, संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्सेज हड़ताल में शामिल होंगे.
जानिए क्या है मांग?
नर्सिंग ऑफिसर्स की प्रमुख मांगों में 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट को लागू करना, संविदा स्टॉफ, डेली वेजेस स्टॉफ और NHM स्टॉफ की नियमितीकरण की मांग शामिल है. साथ ही वेतन वृद्धि सहित अन्य सेवाओं से संबंधित मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री एंव आयुक्त चिकिस्सा शिक्षा कार्यालय में रायपुर और राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने आंदोलन की आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है.
मुख्यमंत्री निवास घेराव की चेतावनी
नर्सिंग ऑफिसर्स ने चेतावनी दी है कि आंदोलन के 2 से 3 दिनों में ग्रेड पे को लेकर आदेश जारी नहीं होता है, तो आंदोलन तेज कर किया जाएगा. प्रदेशभर के नर्सिंग संवर्ग एकजुट होकर 21 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव के लिए नवा रायपुर के प्रदर्शनस्थल पर एकजुट होंगे.

