Hindu Population Worldwide-2070: दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में 100 करोड़ से ज्यादा हिंदू आबादी रहती है। वहीं विश्व के अन्य देशों में लगभग 6.5 करोड़ हिंदू रहते हैं। अब हिंदुओं की आबादी को लेकर नया आंकड़ा सामने आया है। प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के अनुमान के मुताबिक 2070 तक दुनिया में हिंदुओं की संख्या बढ़कर करीब 140 करोड़ हो सकती है। हालांकि वैश्विक आबादी में उनका हिस्सा 15 से घटकर 14 फीसदी रह जाएगा।
प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमानों के अनुसार आने वाले दशकों में भारत और दुनिया भर में हिंदुओं की कुल संख्या बढ़ेगी। हालांकिअन्य धर्मों की तुलना में हिंदुओं की आबादी धीमी गति से बढ़ेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से 2070 के बीच भारत में हिंदुओं की संख्या 17.6 करोड़ बढ़ जाएगी। हालांकि हाल के दशकों में भारत की कुल फर्टिलिटी रेट में तेजी से गिरावट आई है। बावजूद इसके भारत में मुस्लिम महिलाओं के बच्चों की संख्या हिंदू महिलाओं की तुलना में अधिक है। भारत की कुल आबादी में हिंदुओं का हिस्सा कम होने का अनुमान है। जबकि मुसलमानों का हिस्सा बढ़ने की उम्मीद है। इस बदलाव के बावजूद, देश की कुल आबादी में हिंदुओं का हिस्सा तीन-चौथाई से अधिक बना रहेगा।
2020 से 2070 हिंदू की संख्या
2020 से 2070 के बीच दुनिया भर में हिंदुओं की संख्या में 19.9 करोड़ की वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे कुल आबादी लगभग 1.4 अरब हो जाएगी। हालांकि, इसके बावजूद वैश्विक जनसंख्या में हिंदुओं का हिस्सा थोड़ा कम हो जाएगा, जो 2020 में 15 फीसदी के मुकाबले घटकर 2070 में 14 फीसदी रह जाएगा।

विश्व में 5वें नंबर अमेरिका में सबसे ज्यादा हिंदू होंगे
भारत के बाहर हिंदुओं की आबादी में होने वाली वृद्धि मुख्य रूप से पाकिस्तान और अमेरिका में होगा, जहां क्रमांक 50 और 40 लाख बढ़ेगी। हिंदुओं की संख्या के मामले में अमेरिका पांचवें स्थान पर होगा। नेपाल और भारत ही केवल ऐसे दो देश रह जाएंगे जहां हिंदू बहुसंख्यक होंगे। सूरीनाम, फिजी और मॉरीशस में हिंदू आबादी के हिस्से में 5 प्रतिशत अंक या उससे अधिक की कमी आएगी।
इस्लाम 2070 तक दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला धर्म बनेगा
इस बीच इस्लाम की जनसंख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो साल 2070 तक दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला धर्म बन जाएगा। भारत की कुल आबादी में हिंदुओं का हिस्सा कम होने का अनुमान है। जबकि मुसलमानों का हिस्सा बढ़ने की उम्मीद है। इस बदलाव के बावजूद, देश की कुल आबादी में हिंदुओं का हिस्सा तीन-चौथाई से अधिक बना रहेगा।

