बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़की: बम धमाकों से दहल रही राजधानी ढाका; मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को जलाया

Bangladesh Violence: एक बार फिर भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़क गई है। बांग्लादेश के हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी ढाका बम धमाकों से दहल रही है। ढाका में लगातार बम धमाका हो रहा है।  चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के पैतृक घर में आग लगा दी गई। यह अशांति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के नेतृत्व वाली प्रतिबंधित अवामी लीग द्वारा गुरुवार को बुलाए गए लॉकडाउन के बाद हुई।

चश्मदीदों ने बताया कि कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। चश्मदीदों के अनुसार, कड़ी सुरक्षा के बावजूद ढाका में कई जगहों पर देसी बमों के धमाके हुए, आगजनी की गई और तोड़फोड़ की गई।

एक तरफ बांग्लादेश भयानक अशांति, आगजनी और राजनीतिक हिंसा के दौर से गुजर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पीएम तारिक रहमान भारत पर भड़ास निकाल रहे हैं। पीएम तारिक रहमान ने कहा कि शेख हसीना “सीमा पार बैठे अपने आकाओं” को खुश करने के लिए देश में हिंसा फैला रही हैं। तारिक रहमान ने सत्ता से बेदखल हुईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ पर आरोप लगाया है कि वे देश भर में अशांति, आगजनी और हत्याएं करवा रही है। रहमान भारत का नाम लिए बिना कहा कि वे ऐसा “सीमा पार बैठे अपने आकाओं” को खुश करने के लिए कर रही हैं।

आवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला

बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में आग लगाए जाने के बाद अज्ञात उपद्रवियों ने चट्टोग्राम के पंचलाइश इलाके में यूनुस के पैतृक घर को भी आग के हवाले कर दिया। अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी कार्यकर्ताओं ने रात भर में ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया या उनमें आग लगा दी।

शेख हसीना ने की नई पासपोर्ट की डिमांड

इस बीच पूर्व पीएम शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी का संकेत देते हुए बांग्लादेश की सरकार से नया पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड की मांग की है। शेख हसीना के वकीलों ने नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र हासिल करने के लिए दूसरी बार नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से संपर्क किया है।हसीना ने लंदन स्थित ‘मैट्रिक्स चैम्बर्स’ के बैरिस्टर स्टीवन पाउल्स केसी को अपनी ओर से आवेदन जमा करने के लिए अधिकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!