ICAR में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

जॉब डेस्क। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी कि ASRB की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट एवं सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1393 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन असिस्टेंट के लिए 1254 पद और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 139 पद आरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 18 नवंबर 2026
फॉर्म और फीस भरने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट्स 18 से 20 दिसंबर 2026
सीबीटी एग्जामिनेशन की डेट फरवरी 2027
मेंस एग्जाम डेट घोषित की जाएगी

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर What’s New में जाकर भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • New Candidate में क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ICAR recruitment 2026 Application Form
Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार जो एक पद के लिए आवेदन करेंगे उनको 300 रुपये और दोनों पद के लिए फॉर्म भरने पर 600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एक पोस्ट के लिए 150 रुपये और दोनों पोस्ट के लिए 300 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर/ महिला उम्मीदवार/भूतपूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!