Bisleri के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर में मिले कैंसर तत्व, FSSAI ने असुरक्षित घोषित करते हुए केस चलाने की मंजूरी दी

देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर को FSSAI ने असुरक्षित घोषित करते हुए उसके खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड सहित पांच खाद्य व्यवसायों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है. बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है. 

FSSAI ने कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल को जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. जांच में पानी में तय लिमिट से ज्यादा ब्रोमेट और कैंसर से जुड़ा खतरनाक केमिकल PAHs मिला है.

कंपनी बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को ‘अनसेफ’ घोषित कर दिया है. FSSAI की टीम ने मैसर्स बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक सैंपल जांच के लिए उठाया था.

FSSAI ने बिसलेरी सहित पांच खाद्य व्यवसायों के खिलाफ असुरक्षित और घटिया उत्पादों के लिए कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दी है. इन कंपनियों के खाद्य उत्पाद असुरक्षित या घटिया पाए गए थे. इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के गंभीर नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो और खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं.

50 साल से ज्यादा पुरानी इस ब्रांड पर ये कार्रवाई लोगों को हैरान कर रही है. पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले.रेफरल फूड लेबोरेटरी ने भी इसमें ‘पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन’ पाए जाने के बाद इसे असुरक्षित करार दिया है.

सबसे बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल बिसलेरी कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!