बागनदी पुलिस ने फरार वाहन मालिक को पकड़ा

राजनांदगांव। अप. क्रमांक 16/22 धारा 4,6,10 छ0ग0 कृषक पशु परी. अधि. 11 डी0ई0एफ0 पशु क्रूरता अधि. 1960, 66/192, 146/196, 5/180, 3/181 एमवी एक्ट के फरार वाहन स्वामी गिरफ्तार को बागनदी पुलिस ने धर दबोचा है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बड़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल एवं निरीक्षक सी.आर. चंद्रा थाना प्रभारी थाना बाघनदी के दिशा निर्देशन पर कल प्रकरण के वाहन मालिक की गिरफ्तारी हेतु थाना बाघनदी से टीम गठित कर सउनि. अनिल कुमार झा, प्र.आर. प्रदीप लकड़ा, आर. शिवचरण मंडावी को दीगर राज्य नागपुर महाराष्ट्र रवाना किया गया था। प्रकरण में जप्त वाहन टोयोटा क्वालिस क्रमांक एमएच/31/के/1405 के वाहन मालिक सहदेव खराबे पिता मदगु खराबे उम्र 55 साल साकिन बाजरा बस्ती थाना यशोधरा जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को दीगर राज्य महाराष्ट्र में थाना यशोधरा से समन्वय बनाते हुए वाहन मालिक को सकुनत से गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

error: Content is protected !!