हड़ताली अधिकारी – कर्मचारी मना रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन

 

धरनास्थल पर केक काटकर देंगे मुख्यमंत्री को शुभआशीष
अनिश्चितकालीन हड़ताल से बावन विभागों के कामगाज ठप्प, न्यायालय भी अछूते नहीं

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। दो सूत्रीय लंबित मांग को लेकर कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन की चौथें चरण की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इस हड़ताल से राजस्व, शिक्षा, जनसंपर्क सहित बावन विभागों के कामकाग को ठप्प बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल में जिला न्यायालय के बाबू भी शामिल बताए जा रहे है। इससे मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। वकील कचहरी तो आ रहे है पर बाबुओं के नहीं आने से उन्हें भी मुवक्किलों को हड़ताल की बात बताकर लौटाना पड़ रहा है। इधर र्दििवजय कॉलेज में भी देखा गया तो वहां भी कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर जो फेडरेशन के जिला अध्यक्ष भी है और इस हड़ताल का संयोजन भी कर रहे हैं, ने बताया कि उनका संगठन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इकसठवां जन्मदिन धरनास्थल पर केक काटकर मनाने जा रहे है। डॉ टांडेकर ने बताया कि उनका संगठन मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर उन्हें शुभ आशीर्वाद भी देगा। धरनास्थल कलेक्टोरेट के सामने जी ई रोड फ्लाई ओवर के नीचे मांगे पूरी होने तक हर रोज हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे। ज्ञातव्य है कि संगठन की मांग केन्द्र के समान चौतीस प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने और सातवें वेतनामान के अनुसार गृह भाड़ा देने की है। यह भी ज्ञातव्य है कि तीसरे चरण की हाल ही में हुई हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने छः प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी।

error: Content is protected !!