बड़ी संख्या में ट्रेनें बंद किए जाने पर एन. एस. यू. आई. ने फूंका रेल मंत्री का पुतला

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आज शहर में दिग्विजय कॉलेज के सामने पुतला दहन किया गया। हांलाकि इस आंदोलन के दौरान पुलिस ने पानी डालकर पुतला दहन को विफल करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस संबंध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन एस यू आई ) के प्रदेश सचिव राजा यादव और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के ही जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में 10 – 15 लोगों द्वारा यह आंदोलन दोपहर डेढ़ से पौने दो बजे के बीच किया गया। रेल मंत्री का पुतला फूंके जाने की वजह यही थी कि दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे में बहुत दिनों से बड़ी संख्या में ट्रेनें की आवाजाही बंद कर दी गई है। हालांकि ट्रेनें बंद किए जाने की वजह रेलवे की ओर से विकास निर्माण कार्य किए जाने को बताया गया था।

error: Content is protected !!