शोभा सोनी की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बांटे गये फल और चादर

 

 

पूर्व सी.एम. डॉ.रमन सिंह ले रहे बीजेपी दफ्तर में बैठक

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। स्थानीय नगर पालिक निगम की पूर्व महापौर एवं प्रदेश भाजपा की पूर्व पदाधिकारी रहीं श्रीमती शोभा सोनी की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शहर एवं जिला भाजपा द्वारा उनकी पुण्य तिथि पर विविध रचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। इनमें एक उल्लेखनीय कार्य यह भी है कि बीजेपी पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध-वृद्धा जनों को फल एवं चादर बांटकर सम्मान दिया। आगे मिली जानाकरी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी आज राजनांदगांव पहुंचकर स्वर्गीया श्रीमती शोभा सोनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात जिला भाजपा की बैठक ले रहे हैं।

error: Content is protected !!