स्कॉलरशिप लेने से वंचित रह जाएंगे स्टूडेंट, हड़ताल से है परेशान..

 

बेमेतरा। प्रदेश के शासकीय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 1 सप्ताह से अधिक समय से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कर्मचारियों के हड़ताल का असर अब सरकारी कामकाज पर दिखने लगा है। इतना ही नहीं अब कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब छात्रों पर दिखने लगा है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्कूल-कॉलेज बच्चे और पालक परेशान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले में तहसील कार्यालयों में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आय और जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का अंबार लग गया है। बताया जा रहा है कि कार्यालयों में 18,110 आवेदन लंबित हैं। जबकि 31 अगस्त तक सभी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए आय और प्रमाण पत्र जमा करना था, लेकिन अब सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें भी डीए का भुगतान किया जाए। यानि प्रदेश के कर्मचारी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!