परशुराम भवन में माँ पपलाज माता की पूजा-अर्चना की गई

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। मारवाड़ी गौड़ ब्राह्मण समाज के परशुराम भवन परशुराम मार्ग में मां पपलाज सेवा भक्त मंडल द्वारा माता पपलाज की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई । पपलाज सेवा भक्त मंडल के सभी भक्तगण अत्यधिक संख्या में उपस्थित हुए और इसमें मुख्य रूप से महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, खूबचंद पारख सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश पटाक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव संतोष पटाक, विप्र फाउंडेशन महासचिव, कचरू प्रसाद शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, हनुमान प्रसाद, शर्मा सुरेश पटाक, नंद किशोर पटाक, राजकुमार शर्मा महेंद्र पुरोहित, संजय पुरोहित, सुमित शर्मा, संजय शर्मा घनश्याम शर्मा व अधिक संख्या में संख्या में मां पपलाज सेवा भक्त मंडल के सभी सदस्य उपस्थित हुए वह धूमधाम से मां पपलाज माता की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात माता जी को भोग लगाकर महा प्रसादी की गई

error: Content is protected !!