मोहारा शराब भट्ठी का किया गया घेराव

 

राजनांदगाव (दैनिक पहुना)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नीत राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी नहीं किये जाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज शहर की मोहारा शराब भट्ठी (अंग्रेजी एवं देशी) का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू साथ ही अन्य भाजपा ने श्रीमती डॉ.रेखा मेश्राम केे नेतृत्व में यह घेराव आंदोलन किया गया। घेराव के पूर्व महिला मोर्चा जिला भाजपा कार्यालय जी.ई. रोड से रैली की शक्ल में बाई पास रोड स्थित मोहारा शराब दुकान में घेरने पहुंची जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन स्थल पर शांति, सुरक्षा व कानूून व्यवस्था बनाये रखने बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चंद्रा के नेतृत्व में पर्याप्त बल मौजूद था।

error: Content is protected !!