खैरागढ़ पहुंचकर एस. पी. अंकिता शर्मा ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़छुईखदानगंडई ने यातायात व्यवस्था को लेकर इतवारी बाजार चौक खैरागढ़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी व थाना प्रभारी को उचित व्यवस्था हेतु किया निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के द्वारा नवीन जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई का कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज खैरागढ़ शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने हेतु नगर के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया गया। मुख्य रूप से नगर के इतवारी बाजार में यातायात व्यवस्था के दबाव को देखते हुए सुगम व्यवस्था बनाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी खैरागढ़ को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु उचित व्यवस्था करने हेतु एवं निरंतर इतवारी बाजार चौक में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने निर्देशित किया गया इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सूरज सिदार एवं थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय एवं नगर पालिका के कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!