बेस बॉल प्रतियोगिता में; संस्कारधानी के खिलाडियों का चयन

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। 35 वी सीनियर राष्ट्रीय बेस बॉल प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग का आयोजन दिनांक 8 से 12 सितंबर तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में होगा जिसमें  शहर से   महिला- सोनल मरकाम, आरती रजक, पुरुष -सिद्धांत श्रीवास्तव, गौतम सिन्हा छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे साथ ही एम्यूचर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निर्णायक  में अर्जुन सिंह कुर्रे का चयन किया गया है। यह टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से 6 सितंबर को रवाना होगी। उक्त सफलता पर  नगर निगम राजस्व विभाग के चेयरमैन  विनय झा ने बधाई दी। 

error: Content is protected !!