70वीं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता,विश्वजीत ठाकुर ने कास्य पदक जीता

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। 4 से 5 सितम्बर को 70वीं राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता बैंगलोर (कर्नाटक) में संपन्न हुई। उक्त स्पर्धा के संबंध में जय भवानी व्यायाम शाला के संरक्षक अमित आजमानी ने बताया कि उक्त स्पर्धा में छ.ग. प्रदेश से 9 सदस्यीय दल ने भाग लिया।  जिले में 3 बॉडी बिल्डरों के दल ने भाग लेकर  छ.ग. प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेन फिजिक्स के स्पर्धा में विश्वजीत ठाकुर ने कास्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं अनिकेत साहू, आकाश सारथी बेस्ट ऑफ टेन के पोजीशन पर रहे।जय भवानी व्यायाम शाला के वरिष्ठ बॉडी बिल्डर तामेश्वर बंजारे को इंडियन फिटनेश व बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन द्वारा निर्णायक कमेटी में शमिल कर शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम ने दी। उक्त सफलता पर खिलाडिय़ों एवं राष्ट्रीय निर्णायक तामेश्वर बंजारे को जय भवानी व्यायाम शाला जिला वेटलिफ्टिंग के पदाधिकारी अमित आजमानी, शेख वसीम, विवेक रंजन सोनी, अजय श्रीवास्तव, डोमन महोबिया, नीरज शुक्ला, नितिन शर्मा, अशोक श्रीवास, दीपक ठाकुर, जग्गु ठाकुर, दीपक सोनी, अजय लोहार, नारायण लोहार, दाउद खान, रामअवतार यादव, अजय कुलदीप, महेश रजक आदि ने शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!