डॉ. रमन ले रहे सनसिटी में भाजपा की अहम बैठक; आज तय हो जायेंगे जिलाध्यक्ष

 

घोषणा दो-तीन दिन बाद होगी

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह आज इस वक्त सन सिटी स्थित अपने निवास में जिला भाजपा की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक ले रहे हैं। पार्टी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज की इस अहम बैठक में राजनांदगांव जिला के साथ ही मोहला मानपुर चौकी व खैरागढ़ छुईखदान गंडई इन दोनों नवगठित जिलों के जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया जायेगा। चयन के बाद नामों की घोषणा दो-तीन दिन बाद की जायेगी।
इधर जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस ने बताया कि डॉ. सिंह सनसिटी से पहले जिला भाजपा कार्यालय व दिग्विजय स्टेडियम भी गये थे।

error: Content is protected !!