डोंगरगांव में मनाया गया मोहन मरकाम का जन्मदिन

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम का जन्मदिन बीते गुरूवार को डोंगरगांव कांग्रेस ने हर्षोल्लास मनाया। इस मौके पर ब्लाक इकांध्यक्ष चेतन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद सहित जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस मदन साहू के अगुवाई में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। उसके पश्चात राजनांदगांव जनपद कार्यालय के पास भी मोहन मरकाम के जन्मदिन के अवसर पर केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं ने जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू के समक्ष के काटा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोती साहू, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, अजय मारकंडे, घनश्याम देवांगन, योगेंद्र दास वैष्णव सहित अन्य कार्यकर्ता भाई उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि संगठन के हर कार्यक्रम को जिमेदारी से पूरा करना और कुशल नेतृत्व के जरिये कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखना मोहन मरकाम की खासियत है। उन्होंने कहा कि आज जन्मदिन के अवसर पर हम सब उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

डोंगरगांव में हुए कार्यक्रम के अवसर पर नपं उपाध्यक्ष ललित लोढ़ा, श्रीमती जमुना साहू, श्रीमती संध्या साहू, श्रीमती वैशाली बोरकर, श्रुति शुक्ला, श्रीमती दिबिका साहू, नरबद चंद्रवंशी, अजीत जैन, मोहनीश साहू, राजेन्द्र साहू, पुरुषोत्तम साहू, महेंद्र वैष्णव, मुश्ताक खान, वसीम खान, अमित ठाकुर व अब्दुल सहित ब्लॉक के कांग्रेसजनों ने मरीजों के इलाज की जानकारी लेते हुए उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!