कोविड से हुई मौतों पर परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। कलेक्टर  डोमन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कोविड-19 से व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों की सहायता के लिए 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 11  व्यक्ति की मृत्यु होने पर 5 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 4 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपए, छुरिया तहसील में 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, गंडई तहसील अंतर्गत 3 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख 50 हजार रूपए, छुईखदान तहसील अंतर्गत 1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि उनके परिजनों व आश्रितों के लिए स्वीकृत की गई है।

error: Content is protected !!