राहुल गांधी का बड़ा बयान….

 

नई दिल्ली: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव और उम्मीदवारी की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होने इशारा किया है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। केरल में राहुल गांधी ने ‘वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन करते हुए कहा, हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। बता दें कि ऐसा मान जाा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक दिन पहले ही वह सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उनसे सवाल किया गया था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे और सचिन पायलट को मौका देंगे? इस पर बात को टालते हुए गहलोत ने कहा था कि वह तो सभी पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि पद छोड़ना है या नहीं इसका फैसला केवल पार्टी और लोग ही करेंगे।

error: Content is protected !!